{"_id":"6910ef6e189319a19a03f9ed","slug":"the-body-of-a-newlywed-woman-was-found-on-the-railway-track-on-the-eighth-day-of-her-marriage-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132246-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी के आठवें दिन नवविवाहिता का रेलवे लाइन पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी के आठवें दिन नवविवाहिता का रेलवे लाइन पर मिला शव
Mon, 10 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रिंकी देवी, फाइल फोटो।
संदीपनघाट कोतवाली के मरधरा मानव रहित फाटक के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन पर नवविवाहिता का शव मिला। उसकी दो नवंबर को ही शादी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि बड़ा गांव निवासी सुभाष कुमार गौतम दूधिये हैं। उनकी बेटी रिंकी देवी (20) की शादी दो नवंबर को चरवा कोतवाली के सीरियावां कला गांव निवासी देशराज के साथ हुई थी।
शुक्रवार को वह मायके लौटी थी। जल्द ही उसका थवना भी होना था। शनिवार शाम रिंकी घर से बिना बताए कहीं चली गई। रविवार सुबह मरधरा मानव रहित फाटक के समीप रेलवे लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को हुई, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव की पहचान की। इस दौरान बदहवास हालत में मायका और ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पिता ने बताया कि शनिवार की शाम बेटी शौच के लिए गई थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पिता ने आशंका जताई कि रेल लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।