फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a contract worker posted at the sub-registrar office of Manjhanpur was found hanging from a noose

Kaushambi News: फंदे से लटका मिला मंझनपुर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी का शव

Mon, 04 Aug 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 04 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The body of a contract worker posted at the sub-registrar office of Manjhanpur was found hanging from a noose
कस्बे के चकनगर द्वितीय मोहल्ला में किराए के कमरे में रह रहे संविदाकर्मी का शव रविवार शाम गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। घटना के पीछे कारण क्या है, मकान मालिक नहीं बता पा रहा है। परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

भदोही जनपद के कोइरौना बाजार निवासी स्वयं प्रकाश का बेटा विपिन श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू मंझनपुर तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार ऑफिस में संविदाकर्मी था। वह कस्बे के चकनगर द्वितीय निवासी हरिप्रकाश उर्फ मुन्ना के यहां किराए का कमरा लेकर रहता था। मुन्ना ने बताया कि इन दिनों गुड्डू की पत्नी पूजा अपने मायके में है। रविवार शाम को कई बार पूजा ने पति के पास फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर पूजा ने मकान मालिक मुन्ना के माेबाइल पर कॉल करके पति के बारे में पूछा।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे घर पहुंचे मकान मालिक मुन्ना ने आवाज लगाई, लेकिन गुड्डू ने जवाब नहीं दिया। इस पर उसने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। दरवाजा खुला होने के कारण वह जैसे ही अंदर गया तो देखा कि गुड्डू का शव गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा है। मुन्ना ने गुड्डू की पत्नी के अलावा पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में खुदकुशी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। जानकारी परिवार वालों को दी गई है। उनके आने के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed