फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bodies reached the village after the post-mortem, leaving the villagers in mourning

Kaushambi News: पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे गांव, मातम में रहे ग्रामीण

Tue, 16 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The bodies reached the village after the post-mortem, leaving the villagers in mourning
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बरैसा और हिनौता गांव में एक साथ उठी तीन अर्थियों को देख हर आंख नम हो गई। मां-बाप, भाई-बहन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

रविवार रात चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर टेवां की ओर जा रहे थे। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव के पास गिट्टी प्लांट के समीप उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी थी।
विज्ञापन

हादसे में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव जितेंद्र (24) पुत्र गोपी, हिनाैता निवासी अनिल (23) पुत्र राममूरत व बउडर असोथर फतेहपुर निवासी धर्मसेन (20) पुत्र मातादीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बरैसा निवासी श्रीचंद्र (22) पुत्र प्रेमचंद्र का प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को गांव लाया गया। जहां बरैसा और हिनौता गांव में भी मृतकों के घर मातम पसरा रहा। परिजनों ने बताया कि सभी युवक घर से हंसते-खेलते निकले थे, किसी को अंदेशा नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।


पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और एक बाइक पर चार लोगों का सवार होना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed