फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bodies of the man and woman were murdered and thrown in the field

Kaushambi News: हत्या कर खेत में फेंका गया था महिला-पुरुष का शव

Tue, 01 Jul 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 01 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the man and woman were murdered and thrown in the field
बड़ी गौहानी में रविवार को मिले महिला व पुरुष के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में दोनों के सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मृतक के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बड़ी गौहानी गांव निवासी बिज्जू के खेत में रविवार दोपहर मिट्टी से सने महिला व पुरुष के दो शव मिले थे। सीओ चायल अभिषेक सिंह कोतवाली पुलिस व व फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान गोरेलाल पासी (42) व गुड़िया देवी (45) पत्नी पप्पू रैदास निवासी भिखारी का पूरा के रूप में की थी।
विज्ञापन

शवों की हालत देख ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। मृतका गुड़िया देवी की शादी एयरपोर्ट कोतवाली के पीपलगांव निवासी पप्पू रैदास के साथ हुई थी। पांच साल पहले विवाद होने के बाद से वह अपने मायके भिखारी का पूरा में आकर रहने लगी थी। उसे अक्सर गोरेलाल समेत दूसरे लोगों के साथ आते-जाते देखा जाता था। वहीं, गोरेलाल शराब के नशे में पत्नी संगीता से अक्सर विवाद करता था। इसीलिए उसका एक बेटा विकास समसपुर गांव में मौसी के घर व दूसरा आकाश ननिहाल में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी संगीता बेटी काेमल संग अपने मायके करारी कोतवाली के महेंद्र गांव चली गई थी। हफ्ते भर से गोरे लाल अकेले ही घर में रहता था। दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की तस्दीक हुई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
---------------
गोरेलाल के शव का पल्हाना व गुड़िया का गांव में ही अंतिम संस्कार
--पोस्टमार्टम कराने के बाद गोरेलाल का शव उसके पत्नी बच्चों को सौंपा गया। परिजनों ने पल्हाना घाट पर शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, गुड़िया का शव का उसके मायके वालों ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में गांव के बाहर स्थित ससुरखदेरी नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया।

-----
महिला व पुरुष दोनों की हत्या की गई थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।--राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed