{"_id":"6a11eec7db55af71320decad","slug":"the-bodies-of-a-young-man-and-woman-were-found-hanging-in-their-respective-homes-in-bharwari-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-141893-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरवारी में अपने-अपने घर में लटका मिला युवक-युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरवारी में अपने-अपने घर में लटका मिला युवक-युवती का शव
विज्ञापन
मृतक कोमल की फाइल फोटो
क्षेत्र के वार्ड सात रामचौरा में शनिवार सुबह अपने-अपने घर में युवक युवती का शव फंदे से लटका मिला। दोनों के घर की दूरी सिर्फ 100 मीटर है। दोनों मृतकों के परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद युवक-युवती अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप (21) पुत्र खिन्नी लाल और कोमल (18) बेटी कंधई लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के खिन्नी लाल के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा कुलदीप (21) ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम वह खाना खाने के बाद घर के छत पर बने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बाद में उसकी बहन गिरजा जब कमरे में पहुंची तो देखा कि कुलदीप पंखे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, कोमल के पिता कंधई लाल भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कंधई ने बताया गया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद कोमल अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह फंदे से लटकी मिली। मात्र 100 मीटर की दूरी में हुए इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। सीओ सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति साफ हो सकेगी।