फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The birthplace of warrior Durga Bhabhi collapsed in the rain

Kaushambi News: बारिश में ढह गया वीरांगना दुर्गा भाभी का जन्मस्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The birthplace of warrior Durga Bhabhi collapsed in the rain
अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों का साथ देने वालीं वीरांगना दुर्गा भाभी का ऐतिहासिक मकान बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश जमींदोज हो गया। शहजादपुर स्थित वर्षों पुराने जर्जर मकान को संरक्षित कर संग्रहालय बनाने की योजना थी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई मलबे की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

दुर्गा भाभी यानी दुर्गावती देवी का नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम की उन निडर महिला क्रांतिकारियों में लिया जाता है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने में पुरुष क्रांतिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाया। सांडर्स हत्याकांड के बाद उन्होंने भगत सिंह को अंग्रेजों की नजरों से बचाकर लाहौर से निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं, क्रांतिकारियों को हथियार और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने में भी उनका योगदान रहा।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य अमित भट्ठ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अचानक जर्जर मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। दुर्गा भाभी के भतीजे उदयशंकर भट्ठ का परिवार इसी मकान के बगल में रहता है। परिवार में उदयशंकर, उनकी पत्नी सविता देवी, बेटे अमित और आशीष, बहुएं राखी व काजल तथा पौत्र शिवांश और शिवेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित भट्ठ ने बताया कि उनके पिता यानी दुर्गा भाभी के भतीजे उदयशंकर भट्ठ अध्यापन करते हैं। वह भी अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे हैं, पार्ट टाइम किराना की दुकान चलाते हैं। परिवार को उम्मीद है कि जन्मस्थली के संरक्षण के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाएगा।




संग्रहालय और पुस्तकालय बनाने का था प्रस्ताव


परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्गा भाभी की जन्मस्थली को संग्रहालय और पुस्तकालय के रूप में विकसित करने की बात पूर्व में उठी थी। केंद्रीय कानून मंत्री के एक कार्यक्रम में भी इसके संरक्षण और विकास की मांग रखी गई थी। पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर की ओर से भी प्रयास किए गए थे। करीब पांच करोड़ रुपये के बजट से जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव दिए जाने की बात कही गई, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed