फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The appearance of 25 wards will change at a cost of Rs 10.09 crore

Kaushambi News: 10.09 करोड़ की लागत से 25 वार्डों की बदलेगी सूरत

Sun, 17 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 17 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The appearance of 25 wards will change at a cost of Rs 10.09 crore
वार्ड न 2 राजा सुहेलदेव नगर के चंदीपुर में राजेन्द्र के घर से राकेश लोधी के घर तक बदहाल सड़क l
। नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में अब विकास की बयार बहेगी। नगर के सभी 25 वार्डों में 73 कार्यों को मंजूरी मिल गई है। 15वें वित्त आयोग के बजट से होने वाले इन कार्यों पर करीब 10.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली-नाला निर्माण, पेयजल पाइप लाइन बिछाने से लेकर रैन बसेरा, सामुदायिक शौचालय और स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के काम शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भरवारी में विकास कार्यों को जल्द ही रफ्तार मिलेगी। इन कार्यों के लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कार्याें को पूरा होने के बाद लोगों की सुविधाओं में वृद्धि होगी। जो कार्य अब तक अधूरे पड़े थे उनको भी पूरा किया जाएगा। जर्जर सड़क व नाली आदि से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के कई वार्डों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या रहती है। इस बार विकास कार्यों में यू-आकार वाली नालियां और सीसी सड़कों का निर्माण शामिल है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। नगर के पांच प्राथमिक विद्यालयों व एक पीएचसी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे जल संकट से जूझ रहे इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही इससे बच्चों में भी जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी मूरतगंज में यात्रियों के लिए रैन बसेरा बनेगा। इसके साथ ही वहां सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण होगा जिससे ग्रामीणों को सुविधा होगी। बिसारा निवासी सौरभ, रोहित, नंदलाल और रामबाबू ने कहा कि हमारा मोहल्ला अब तक विकास में काफी पीछे था। इन कार्यों के पूरे होने से लोगों की परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी।


इन कामों पर होगा खर्च

काम संख्या
इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क, यू-आकार नाली -40

पंप हाउस व पानी की टंकी - 03

पाइप लाइन विस्तार - 07 वार्डों में

हैंडपंप स्थापना- 50

पुराने हैंडपंप रि-बोरिंग-50

सामुदायिक शौचालय (पुरुष)-01

पिंक सामुदायिक शौचालय- 01

रेन वाटर हार्वेस्टिंग-06

सीएचसी मूरतगंज में रैन बसेरा-01

सीएचसी मूरतगंज में सामुदायिक शौचालय-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed