{"_id":"61e9b594d9ff185543681b45","slug":"tet-11-542-candidates-will-take-the-exam-on-january-23-at-ten-centers-kaushambi-news-ald3254300133","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: 23 जनवरी को दस केंद्रों पर 11,542 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: 23 जनवरी को दस केंद्रों पर 11,542 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
TET: 11,542 candidates will take the exam on January 23 at ten centers
- फोटो : KAUSHAMBI
यूपीटीईटी (उत्तर प्रदेश शिक्ष पात्रता परीक्षा) 23 जनवरी को जिले के दस केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा में 11,542 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए डीएम सुजीत कुमार ने छह नोडल एवं सेक्टर व 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही 33 पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 23 जनवरी को यूपी टीईटी दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में (प्राथमिक स्तर) की परीक्षा सुबह 10 बजे से अपराह्न12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में (उच्च प्राथमिक स्तर) की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
प्रथम पाली की परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 6971 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए 33 पर्यवेक्षक, 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, छह नोडल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं तीन सचल दलों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जिसमें 4591 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए 15 पर्यवेक्षक, छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पांच नोडल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही तीन सचल दस्तों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष परीक्षा कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र के भीतर मजिस्ट्रेट भी नहीं ले जा सकेंगे स्मार्ट फोन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को पुन: होगी। पिछले दिनों पेपर लीक होने की वजह से इस बार व्यवस्था चौबंद की गई है। इस बार परीक्षा में अभ्यर्थियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तक भी स्मार्ट फोन नहीं ले जा सकेंगे। केवल की-पैड वाला सामान्य फोन ले जाने की अनुमति होगी, जिसमें कैमरा और रिकॉर्डिंग न हो।
रोडवेज बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा
यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह की ओर से प्रदेश के सभी आरएम और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए है।
22 से लेकर 24 जनवरी तक अभ्यर्थी निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं। लीडर रोड डिपो के एआरएम प्रेम कुमार ने बताया कि इसके लिए यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अपने प्रवेश पत्र के वेबसाइट से छह प्रति डाउनलोड करानी होगी। यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की प्रति पर स्वप्रमाणित कर परिचालक को देनी होगी।