फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ten rupee stamp paper sold for 50 rupees

50 रुपये में बिक रहा दस रुपये का स्टांप पेपर

Mon, 01 Feb 2021 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ten rupee stamp paper sold for 50 rupees
50 रुपये में बिक रहा दस रुपये का स्टांप पेपर
विज्ञापन

चायल। ई-स्टांप व्यवस्था लागू होने के बाद से छोटे स्टांप पेपरों का संकट खड़ा हो गया है। कोषागार से दस, बीस, 50 और सौ रुपये वाले स्टांप पेपर नहीं मिलने से तहसील में कालाबाजारी हो रही है। वेंडर दस रुपये का स्टांप 50 रुपये में बेच रहे हैं।
छह माह से तहसील और रजिस्ट्री दफ्तरों में ई स्टांप व्यवस्था लागू है। बड़े स्टांप पेपरों की जगह अब जमीन की रजिस्ट्री आदि कार्यों में लोग ई-स्टांप का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शपथ पत्र आदि कार्यों में दस, बीस, 50 व सौ रुपये के स्टांपों की जरूरत पड़ती है। स्टांप पेपरों की छपाई बंद होने से कोषागार से स्टांप नहीं मिल रहे हैं। तहसीलों के वेंडर छोटे स्टांप पेपरों की कालाबाजारी कर रहें है। दस रुपये का स्टांप 50 रुपये और बीस, पचास व सौ रुपये का स्टांप पेपर तीन गुने दामों पर बेच रहे हैं। काम निकालने के लिए लोग ब्लैक में स्टांप पेपर की खरीदारी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं बताया जाता है कि ई-स्टांप व्यवस्था से वेंडरों को नुकसान हुआ है। नाम न छापने की शर्त पर चायल तहसील के एक वेंडर ने बताया कि ई स्टांप व्यवस्था लागू होने से पहले तक कोषागार के जरिए उन्हें एक लाख रुपये के स्टांप पेपर खरीदने पर 1098 रुपये कमीशन मिलता था, लेकिन ई-स्टांप व्यवस्था प्रभावी होने के बाद से कमीशन घटकर एक लाख पर मात्र 190 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीएम चायल ज्योति मौर्या का कहना है कि तहसील में ई-स्टांप व्यवस्था प्रभावी होने के कारण दस, बीस और 50 रुपये के स्टांप पेपरों की कमी जरूर है, लेकिन स्टांप पेपर के कालाबाजारी की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिली तो जांच कराकर आरोपी वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed