{"_id":"651f08312f20f345f70906d4","slug":"tehsil-of-revenue-employees-doing-duty-at-one-place-for-three-years-will-be-changed-deputy-cm-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3844-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से एक जगह ड्यूटी करने वाले राजस्वकर्मियों की बदली जाएगी तहसील : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से एक जगह ड्यूटी करने वाले राजस्वकर्मियों की बदली जाएगी तहसील : डिप्टी सीएम
Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर(कौशाम्बी)। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भूमि विवाद में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। तीन साल से एक ही तहसील में जमे राजस्वकर्मियों की तहसील बदली जाएगी। सरकार इस पर तेजी से कार्रवाई करने जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने जातीय जनगणना को विपक्ष का चुनावी शिगूफा बताया।
गृह जनपद कौशाम्बी आए उप मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रदेश में जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्याओं पर सरकार गंभीर है। यह बेहद दुखद है। इससे निपटने के लिए सरकार तीव्र गति से कार्रवाई करने जा रही है। लगातार तीन साल से एक ही तहसील में जमें राजस्वकर्मियों तबादले किए जाएंगे। उन्होंने जातिगत आधारित जनगणना के सवाल पर कहा कि यह केवल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से छोड़ा गया शिगूफा है।