फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager who went to healing meeting missing, fear of untoward incident

Kaushambi News: चंगाई सभा में गई किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका

Tue, 02 Apr 2024 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Apr 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to healing meeting missing, fear of untoward incident
चंगाई सभा में गई किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

- संदीपनघाट कोतवाली के कशिया पूरब गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली के कशिया पूरब गांव में चंगाई सभा में शामिल होने गई किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। घरवालों का आरोप है कि सभा का आयोजक पूरे परिवार को प्रार्थना सभा में शामिल होने का दबाव बना रहा था। बेटी को बहला कर वह उसे अपने साथ ले गया, तभी से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

कशिया पूरब गांव निवासी फुर्तीलाल ने बताया कि करीब महीने भर पहले से भीखमपुर गांव का एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे व उसके परिवार को चंगाई सभा में चलने के लिए दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर उसके साथ गाली-गलौज व धमकियां दी जाती थी। 28 मार्च को वहीं लोग उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला कर प्रार्थना सभा में ले गए। इसके बाद से बेटी का कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed