फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager tried for gang rape, beaten up on protest

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

Sun, 13 Dec 2020 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager tried for gang rape, beaten up on protest
Teenager tried for gang rape, beaten up on protest
करारी। कोतवाली के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का कहना है कि शुक्रवार दोपहर वह घर पर थी। उसके पिता मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। आरोप है कि उसे घर में अकेला देख मोहल्ले के दो युवक अंदर घुस आए। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती, युवकों ने मुंह दबा कर उसे पटक दिया। किशोरी के चिल्लाने पर युवकों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। नमाज पढ़कर लौटे पिता को किशोरी ने जानकारी दी तो वह दंग रह गए। इसके बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed