फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager molested by pretending to be married

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 02 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested by pretending to be married
शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

चरवा इलाके का मामला, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा इलाके में रहने वाली एक किशोरी का पड़ोसी गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में विवाह का दबाव बनाने पर उसे जानलेवा धमकी दी। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि करारी इलाके में रहने वाले एक युवक की उसके मोहल्ले में रिश्तेदारी है। आरोपी युवक अक्सर रिश्तेदार के घर आता-जाता था। इस दौरान उसने बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। इधर बीच पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी वादे से मुकर गया। उसने लड़की को जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ित लड़की का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दो माह पहले ही उसने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुुरुवार को पुलिस ने अदालत के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed