{"_id":"608c5dd78ebc3ebd050e8a6d","slug":"teenager-kidnapped-and-gang-raped-in-pisa-kaushambi-news-ald3051537189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पइंसा में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पइंसा में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
पइंसा। कोतवाली इलाके के एक गांव में हैवानों ने घर पर सो रही किशोरी को अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग निकले। खून से लथपथ घर लौटी किशोरी ने परिजनों को जगा कर वारदात की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया वहीं, पड़ोस में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
इलाके के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की रात अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि आधी रात को सोते समय दीवार फांद कर अंदर घुसे दो युवकों ने किशोरी का मुंह दाब कर उसे अगवा कर लिया। हैवानों ने गांव के बाहर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान किशोरी चीखती-चिल्लाती रही पर दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी। दरिंदगी के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश में आने पर किसी तरह घर लौटी किशोरी ने मां को जगाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ हैवानियत की घटना सुन सकते में आए परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पइंसा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर पइंसा महेश मिश्रा का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
चुनाव ड्यूटी में गया था पिता
पइंसा। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के परिजनों ने बताया कि पीड़िता का पिता लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वारदात वाली रात वह घर पर नहीं था। पंचायत चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी। इसलिए वह घर नहीं पहुंच सका था।