फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager hanged herself when her father scolded her

Kaushambi News: पिता ने डांटा तो फंदे से लटक गई किशोरी

Tue, 04 Feb 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager hanged herself when her father scolded her
कोखराज के टेंगाई जलालपुर गांव में रविवार शाम घर में एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। पिता के मुताबिक, फटकार से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जलालपुर टेंगाई गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ भोंदू ऑटो रिक्शा चालक है। रोजाना की तरह रविवार को भी वह ऑटो लेकर बाहर चला गया था। पत्नी दोपहर बाद खेतों की तरफ चली गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो कमरे का नजारा देख उसकी चीखें निकल गईं। कमरे के अंदर चुल्ले में बेटी चांदनी (15) का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

रोने-बिलखने पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता सुनील ने बताया कि सुबह मामूली बात पर बेटी को फटकार लगा दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने ऐसा किया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed