{"_id":"609950578ebc3ec36a6047fe","slug":"teenager-drowns-in-ganga-bath-with-friend-dies-kaushambi-news-ald3057214116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन
कड़ा कोतवाली के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर ननिहाल में अपने दोस्त के साथ गंगा स्नान करने गया था। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश परिजनों को सौंप दी। इकलौते बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली के मकनपुर निवासी सुरेश की ससुराल शीतलाधाम कड़ा है। सुरेश की पत्नी सरोज देवी पांच दिन पहले अपने 14 वर्षीय इकलौते बेटे आयुष के साथ मायके गई थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे आयुष अपने नाना के पड़ोस में रहने वाले दोस्त के साथ गंगा स्नान करने कालेश्वर घाट गया था। नहाते समय अचानक आयुष गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथ रहे दोस्त ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद गोताखोर नदी में कूद गए। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। जानकारी मिलते ही ननिहाल में रही आयुष की मां व अन्य लोग रोते-बिलखते हुए गंगा घाट पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में जाल डलवाकर किशोर का शव बाहर निकलवाया। परिजन के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए तो पुलिस ने पंचनामा कर लाश उन्हें सौंप दी।