फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager dies due to fire in suspicious condition, household ashes of seven houses

संदिग्ध हालत में लगी आग से किशोरी की मौत, सात घरों की गृहस्थी राख

Thu, 14 Apr 2022 08:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to fire in suspicious condition, household ashes of seven houses
नसुल्ल्लापुर गांव की इश्मा की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
सदर तहसील के नसुल्लापुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालत में लगी आग से एक किशोरी की जलकर मौत हो गई। किशोरी को बचाने के प्रयास में उसकी बहन और बहनोई भी झुलस गए गए हैं। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक आग ने बस्ती के नौ घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आने से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

छह बकरियां व तीन मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना के तीन घंटे बाद पहुंचे अग्नि शमन दल ने किसी तरह आग बुझाई। घटना में करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है। एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे। अफसरों ने घायल दंपती को इलाज के लिए प्रयाग के अस्पताल भेजा। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नसुल्लापुर गांव का वीरेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी सुमन देवी, बेटी उसमा, दामाद राजू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में भूसा लेने गया था। घर में उसकी छोटी बेटी इसमा (15) अकेली थी। वीरेंद्र के घर के बाहर सरपत का झुरमुट रखा था और इसी के पास राजू की बाइक खड़ी थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक सरपत में आग लग गई। इसमा कुछ समझ पाती, तब तक आग ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर इसमा शोर मचाते हुए बाइक में लगी आग को बुझाने लगी। तब तक इसमा की बहन उसमा व बहनोई राजू भी आ गया। वह लोग कुछ करते, इससे पहले बाइक के पेट्रोल टैक में ब्लास्ट हो गया। घटना में इसमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमा व उसका पति राजू गंभीर रूप से झुलस गए ।
उधर, ब्लास्ट के बाद आग की चिंगारी सड़क की दूसरी पट्टी पर स्थित नरेश, सियाराम, अजय, बिहारी, सुंदर, बैजनाथ, हरिलाल, राजाराम, दुर्गा आदि के घरों में भी पहुंच गई। घटना को लेकर गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की करीब तीन घंटे के बाद पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर आग पाया।

दोपहर बाद एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ पहुंचे। पुलिस ने उसमा व उसके पति को इलाज के लिए एंबुलेंस से प्रयागराज के अस्पताल भेजा। इसमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नसुल्ल्लापुर गांव की मृतक इसमा की फाइल फोटो

नसुल्ल्लापुर गांव की मृतक इसमा की फाइल फोटो- फोटो : KAUSHAMBI

नसुल्ल्लापुर गांव में आग लगने से राख सामान

नसुल्ल्लापुर गांव में आग लगने से राख सामान- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed