फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager accuses sand lease holder and clerk of gang rape

Kaushambi News: किशोरी ने बालू पट्टाधारक व मुंशी पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 07 Aug 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 07 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager accuses sand lease holder and clerk of gang rape
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की महिला ने इलाके के एक बालू पट्टाधारक व उसके मुंशी पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि वह सड़क किनारे झोपड़ी डालकर बच्चों के साथ रहती है।उसके घर के पास ही क्षेत्र के एक बालू घाट के पट्टेधारक ने बालू डंप कर रखा है। डंप बालू की रखवाली उसका मुंशी करता है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक मुंशी उसकी नाबालिग बेटी को खाने पीने की चीजें देकर बहलाकर काफी दिनों से गंदा काम करता चला आ रहा था। आरोप है कि बीते 16 जुलाई की शाम मुंशी ने फिर से बहलाकर उसकी बेटी को अपने ऑफिस में बुला लिया। वहां पहले से मौजूद बालू घाट के पट्टेधारक व मुंशी ने बारी-बारी से बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक अंधेरा होने पर जब वह खोजते हुए ऑफिस की ओर गई तो उसे बेटी के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। अंदर घुसकर पूछताछ करने पर बेटी ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। इस पर आरोपियों ने उसे 30 हजार नकदी देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी।
आरोप है कि कोतवाली से लेकर एसपी तक से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, आरोपी पट्टाधारक का कहना है कि उस इलाके के कुछ लोगों से उसकी रंजिश है। रंजिशवश ही महिला और उसकी बेटी को मोहरा बनाकर जबरन उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के घर के पास उसका बालू का कोई भंडारण भी नहीं है।
--------------
किशोरी ने वीडियो बयान देकर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
--मंगलवार शाम सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी ने एक वीडियो में बयान देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने अपने बयान में आरोपियों का नाम और घटना के बारे में जिक्र करते हुए शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो बयान की पुष्टि नहीं करता है।

----------------
बालू घाट के पट्टाधारक ने दो महीना पहले उस इलाके के कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट व रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी रंजिश के चलते अब पट्टाधारक व उसके मुंशी को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस महिला और किशोरी ने आरोप लगाया है पिछले साल वह अपने पति और पिता के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। दोनों के आरोप पूरी तरह से फर्जी हैं।

--विनीत कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, सरायअकिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed