फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tears of girl students spilled in farewell ceremony

विदाई समारोह में छलके छात्राओं के आंसू

Thu, 30 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tears of girl students spilled in farewell ceremony
Tears of girl students spilled in farewell ceremony - फोटो : KAUSHAMBI
विदाई समारोह में छलके छात्राओं के आंसू
विज्ञापन

कड़ा स्थित छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कॉलेज में किया गया कार्यक्र म
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। स्थानीय गांव स्थित छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कॉलेज में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर-सीनियर छात्राओं के आंसू छलक गए। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से खूब तालियां भी बटोरीं।

कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज प्रबंधक राजेंद्र साहू ने की। कक्षा नौ की छात्राओं ने दसवीं और 11 की छात्राओं ने बारहवीं की छात्राओं को तिलक लगाकर विदाई दी। साथ ही सुनहरे भविष्य की कामना भी की। विदाई समारोह के दौरान छात्राओं के आंसू निकल आए। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम से वाहवाही भी लूटी। प्रबंधक ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में शिक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं है। बगैर शिक्षा के लक्ष्य पाना संभव नहीं है। छात्र जीवन में किया गया संघर्ष भविष्य को स्वर्णिम बनाने का कार्य करता है। जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को उपहार भी दिए। कार्यक्रम का संचालन उदित साहू व रवि कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप त्रिपाठी, महेश कुमार, सुनील पांडेय, अफसा, नीलेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed