फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teachers meet and discuss problems

शिक्षकों ने बैठक करके समस्याओं पर की चर्चा

Tue, 28 Jul 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 28 Jul 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers meet and discuss problems
मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआबा के पूर्व माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों ने सोमवार को मंझनपुर में बैठक की। इसमें पदोन्नति समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन


ब्लाक संसाधन केंद्र मंझनपुर में हुई बैठक में बोलते हुए उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने कहाकि उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात शिक्षक तमाम तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। गुस्सा जताया कि बार-बार शासन-प्रशासन के संज्ञान में समस्याएं लाने के बाद भी विभागीय उच्चाधिकारी इसके समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में मृतक आश्रित शिक्षकों की पदोन्नति करने,  एमडीएम में दूध वितरण की बाध्यता खत्म करने अथवा इसके लिए पर्याप्त धनराशि देने, लेखाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने, समय पर शिक्षकों का वेतनमान लगाने आदि की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने अल्टीमेटम दिया है कि शिक्षकों की मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन होगा। इस मौके पर नजर मोहम्मद, दिलीप सिंह, वेसाल सिंह, भारत सिंह, सुनील कुमार सिंह, शशिकला त्रिपाठी, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed