फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher upset over bench breaking hanged the fifth student upside down

कौशाम्बी : बेंच टूटने से खफा शिक्षक ने पांचवीं के छात्र को सिर के बल खड़ा कराया, बेहोश होने पर भागा टीचर

Fri, 14 Oct 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 09:42 PM IST
सार

झड़िया का पुरवा निवासी राममिलन के मुताबिक, उनका बेटा आशीष जुगराजपुर स्थित शास्त्रीय शिशु मंदिर में पांचवीं का छात्र है। 10 अक्तूबर की सुबह 9.30 बजे वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ रहा था।

विज्ञापन
Teacher upset over bench breaking hanged the fifth student upside down
Prayagraj News : सांकेतिक चित्र। - फोटो : social media

विस्तार

सरायअकिल इलाके के जुगराजपुर स्थित एक स्कूल में शिक्षक ने पांचवीं के छात्र की मामूली गलती पर ऐसी सजा दी कि उसकी जान पर बन आई। महज बेंच टूट जाने से नाराज शिक्षक ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर सिर के बल खड़ा कर दिया। छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा तो शिक्षक भाग निकला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन



झड़िया का पुरवा निवासी राममिलन के मुताबिक, उनका बेटा आशीष जुगराजपुर स्थित शास्त्रीय शिशु मंदिर में पांचवीं का छात्र है। 10 अक्तूबर की सुबह 9.30 बजे वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ रहा था। इस दौरान अचानक बेंच का एक पाया टूट गया। यह बात कक्षा में रहे जुगराजपुर गांव के ही शिक्षक सूरज पांडेय को नागवार गुजरी। 

विज्ञापन

टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने पहले आशीष को जमकर पीटा, इसके बाद उसे सिर के बल खड़ा कर दिया यह देख क्लास में रहे बच्चे सहम गए और भागकर राममिलन को सूचना दी। राममिलन का कहना है जब वह स्कूल पहुंचे तो आरोपी शिक्षक जा चुका था। आशीष बेहोश पड़ा था। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। राममिलन की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत सीओ श्यामकांत का कहना है, प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed