{"_id":"577fe9544f1c1b62437f99a9","slug":"teacher-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने शुक्रवार को मंझनपुर में बैठक की। इसमें विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं होने पर 14 जुलाई को मंझनपुर के डायट मैदान में धरना देंगे।
मंझनपुर डायट मैदान में बैठक करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि 29 जून 2016 को केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। जिसमें कर्मचारियों व शिक्षकों के हितों की अनदेखी की गई। जिसके चलते प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
जिसके विरोध में शिक्षकों ने शुक्रवार को मंझनपुर डायट मैदान में बैठक कर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट प्रतियों का दाह संस्कार करते हुए प्रदर्शन क रते रहे। अध्यापकों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं होने पर 14 जुलाई को मंझनपुर के डायट मैदान में विशाल धरना देंगे। इस मौके पर अध्यक्ष मुलायम सिंह, अशोक कुमार द्विवेदी, जिये सिंह, ध्यान सिंह, रवींद्र मिश्रा, अहमद रजा, शैलेंद्र कुमार, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।