फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher riding a bike dies after colliding with a wall

Kaushambi News: दीवार से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teacher riding a bike dies after colliding with a wall
कड़ाधाम कोतवाली के दारानगर स्थित सहकारी समिति के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार निजी शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के हिसामपुर परसखी निवासी रमाशंकर पांडेय (55) निजी विद्यालय में शिक्षक थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार भोर करीब पांच बजे वह सब्जी खरीदने बाइक से सैनी बाजार जा रहे थे। दारानगर के समीप एक वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सहकारी समिति की दीवार से टकरा गई।

हादसे में जख्मी रमाशंकर को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी माैत हो गई। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed