फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher accused of molesting girl students suspended

छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबित

Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of molesting girl students suspended
छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
प्राथमिक विद्यालय औधन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औधन की चार छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

औधन प्राथमिक विद्यालय की चार छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर गुरुवार को अभिभावकों ने हंगामा किया था। अभिभावकों का कहना था कि शिक्षक की करतूत के कारण छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। कक्षा चार व पांच में चार छात्राएं थीं। इन छात्राओं के साथ भी शिक्षक ने हरकत जारी रखी। इसे लेकर अभिभावकों ने शिक्षक को कमरे में बंद कर पीटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। मामले में शुक्रवार शाम शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शनिवार को प्रभारी बीएसए स्वराज भूषण त्रिपाठी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed