{"_id":"682e2378739569eddb0f1d4f","slug":"tb-tests-are-not-being-done-in-the-hospital-patients-are-waiting-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-125823-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अस्पताल में नहीं हो रही टीबी की जांच, इंतजार में बैठे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अस्पताल में नहीं हो रही टीबी की जांच, इंतजार में बैठे मरीज
विज्ञापन
जिला क्षयरोग अस्पताल में जांच कराने के लिए बैठे मरीज व तीमारदार। संवाद
- फोटो : udhampur news
राजकीय क्षयरोग अस्पताल में टीबी की जांच नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना खांसी, जुकाम, बुखार और फेफड़े में परेशानी से जुड़े तकरीबन दो सौ मरीज आते हैं। इनमें 20 से 25 मरीजों की टीबी संबंधी जांच कराई जाती है। उन्हें जांच के लिए दो किमी दूर स्थित टीबी अस्पताल भेजा जाता है। लेकिन, यहां जांच न होने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
यहां कभी डॉक्टर तो कभी बिजली नहीं रहती है। कर्मचारी भी मरीजों को बहाना बताते हैं। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को अस्पताल में मौजूद गुलामनूर का पूरा निवासी देशराज ने बताया कि सुबह 11 बजे से आए हैं, एक बज गए लेकिन जांच नहीं हुई। भौंतर की सीमा मेडिकल कॉलेज में दवा कराने आई थीं, वहां पर डॉक्टर ने सैंपल निकलवाकर उनके बेटे को टीबी अस्पताल में जांच के लिए भेजा। बेटे ने बताया कि कर्मचारी बिजली नहीं होने की बात कहकर आधे घंटे से इंतजार करा रहे हैं। अढ़ौली की प्रीति के परिजन भी घंटे भर से जांच के लिए बैठे रहे।
-- -- -- -- --
अस्पताल में जो भी दिक्कतें हैं, उन्हें दो दिन के भीतर दुरुस्त कराते हुए नियमित स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए जिला क्षयरोग अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। तीसरे दिन स्वयं निरीक्षण करूंगा। खामियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ