फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Taxis and e-rickshaws are occupying the roads, causing traffic jams that are straining people's patience

Kaushambi News: सड़कों पर टैक्सी, ई-रिक्शा का कब्जा जाम से लोगों का धैर्य खा रहा धक्का

Sat, 06 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Taxis and e-rickshaws are occupying the roads, causing traffic jams that are straining people's patience
श्याम मूरत शर्मा सौरई बुजुर्ग
प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सैनी चौराहे पर टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों के मनमाने ढंग से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से रोजाना जाम लग रहा है। हाईवे पर फोर से सिक्स लेन विस्तार और 45 किलोमीटर में 13 फ्लाईओवर बनने के बावजूद यातायात व्यवस्था सुधरने के बजाए बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

चौराहे के पास बनी सर्विस रोड, देवीगंज मार्ग और सिराथू रोड पर टैक्सी-ई-रिक्शा चालकों का कब्जा होने से राहगीर घंटों जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में कई बार जाम लगना आम बात हो गई है, जबकि चौराहे के नजदीक ही कोतवाली और क्षेत्राधिकारी का कार्यालय मौजूद है।
विज्ञापन


हाईवे पर बड़े वाहन फ्लाईओवर से गुजरते हैं, लेकिन बुंदेलखंड से लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रक और डंपर लेदरी मार्ग से होकर सीधे चौराहे के नीचे से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सड़क किनारे खड़े छोटे वाहनों के कारण बड़े वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और ट्रैफिक पूरी तरह चरमरा जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित टैक्सी स्टैंड होने के बावजूद चालक वहां वाहन खड़ा नहीं करते। उधर, चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती न होना भी लोग जाम का प्रमुख कारण मान रहे हैं।


फ्लाईओवर बनने से उम्मीद थी कि जाम की समस्या खत्म होगी, लेकिन टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों के सड़क किनारे कब्जे के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। आए दिन जाम लगता है और लोगों को भारी परेशानी होती है।-श्याम मूरत शर्मा, सौरई बुजुर्ग


सैनी चौराहे पर जाम की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। डग्गामार वाहन चालक मनमाने ढंग से पटरी पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। दिन में 10 से 15 बार जाम लग जाता है। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। -राजू मौर्या, सैनी




चौराहे की पटरी पर खड़े होने वाले टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों पर पहले भी कार्रवाई की गई है। यदि अब भी सड़क किनारे वाहन खड़े पाए गए तो अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।-सत्येंद्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिराथू

श्याम मूरत शर्मा सौरई बुजुर्ग

श्याम मूरत शर्मा सौरई बुजुर्ग

श्याम मूरत शर्मा सौरई बुजुर्ग

श्याम मूरत शर्मा सौरई बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed