{"_id":"63b096da7b9ed7335e1584b1","slug":"tantrik-raped-a-teenager-who-went-for-exorcism-kaushambi-news-ald349512739","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: झाड़फूंक के नाम पर किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: झाड़फूंक के नाम पर किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में दो दिन पहले एक तांत्रिक से झाड़फूंक कराने गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। तांत्रिक की करतूत का विरोध करने पर किशोरी का जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है।
मखदूमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव का परिवार मजदूरी करके खर्च चलाता है। परिवार की 14 वर्षीय लड़की पिछले तीन साल से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित है। सेहत में सुधार नहीं होने के कारण परिजन इन दिनों उसका इलाज सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक तांत्रिक से करा रहे हैं। आरोप है कि परिवार का मुखिया 24 दिसंबर को रावतपुर इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां गया था। बीमार बेटी अपनी मां के साथ घर पर थी। रात करीब आठ बजे आरोपी तांत्रिक पीड़िता के घर पहुंचा और झाड़फूंक करने के बहाने पीड़िता को घर से सुनसान जगह पर ले गया।
आरोप है कि यहां तांत्रिक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसे जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते हुए घर में छोड़कर भाग गया। सहमी किशोरी ने अपने साथ हुई आपबीती मां को बताई तो उसके होश उड़ गए। घटना के छह दिन बाद घर पहुंचे पिता को किशोरी ने जानकारी दी। शनिवार को थाने में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।