{"_id":"6a1734ef1e24f754970605f7","slug":"talent-fest-for-children-at-police-lines-enthusiasm-seen-from-book-fair-to-summer-camp-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-142170-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस लाइन में बच्चों का टैलेंट फेस्ट, बुक फेयर से समर कैंप तक दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस लाइन में बच्चों का टैलेंट फेस्ट, बुक फेयर से समर कैंप तक दिखा उत्साह
Wed, 27 May 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित बुक फेस्टिवल में बच्चों की तरफ से बनाए गए क्राफ्ट को देखते एसपी सत्यनारा
पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित बुक फेयर, समर कैंप और आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की अध्यक्ष रहीं वामा सारथी शोभा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मनोरंजन कक्ष में आयोजित बुक फेयर में बच्चों को रियायती दरों पर प्रतियोगी परीक्षाओं, कहानी, उपन्यास और अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार किताबों का चयन किया।
समर कैंप के तहत बच्चों और बालिकाओं को आत्मरक्षा, योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं कलश पेंटिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के जरिये अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
शोभा वर्मा ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उन्हें शिक्षा और संस्कार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक देव पाल, प्रभारी वेलफेयर शाखा रतन सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि रहे।