फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Taken by bogus Khatauni recognition of seminary !

फर्जी खतौनी लगाकर ले ली मदरसे की मान्यता!

Wed, 17 Jun 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Wed, 17 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जमीन की फर्जी खतौनी लगाकर मदरसा संचालित करने और आलिम, कामिल स्तर तक की मान्यता ले लेने का आरोप है। इल्जाम है कि अब इस मदरसे को अनुदान सूची में भी शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय एक व्यक्ति ने सोमवार को इसकी शिकायत प्रभारी डीएम से की। प्रभारी डीएम ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के रहने वाले शाहिद अंसारी ने जिले के एक मदरसे की मान्यता के लिए फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया है।

प्रभारी डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि मदरसा मंझनपुर तहसील क्षेत्र में स्थित है। जबकि इसके प्रबंधक ने मान्यता में जिस जमीन की खतौनी लगाई है वह भूमि सिराथू तहसील क्षेत्र में है। आरोप है कि दस्तावेजों में धोखाधड़ी करते प्रबंधक ने वर्ष 2014 में आलिम और कामिल तक की मान्यता भी हासिल कर ली है। अब प्रबंधक इस मदरसे को अनुदान की सूची में शामिल करवाने की कोशिश में लगा है। मामले में प्रभारी डीएम सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि शिकायत गंभीर है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा मदरसे की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed