{"_id":"586be78f4f1c1ba3781594fd","slug":"tahsil-deves-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में आए 92 फरियादी, दो मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में आए 92 फरियादी, दो मामले निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय तहसील दिवस में न जाने वाले चार अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर दी गई। मौके पर आए 92 फरियादियों में दो की शिकायतों का निस्तारण हुआ। 90 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों को सौंपी गई। तहसील दिवस में डीएम के तल्ख तेवर को देख मातहतों में हड़कंप रहा।
मंगलवार को जिलास्तरीय तहसील दिवस चायल में डीएम की अध्यक्षता में हुआ। तहसील दिवस की शुरुआत डीएम ने पिछली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के साथ किया। इसके बाद उन्होंने बैठक में अफसरों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें ईओ सरायअकिल, प्रभारी चिकित्साधिकारी मूरतगंज, सहायक विकास अधिकारी मूरतगंज व एलडीएम गायब मिले। चारों अफसरों के खिलाफ उन्होंने शो-काज नोटिस जारी कर दिया। तहसील दिवस में कुल 92 फरियादी आए। इसमें राजस्व के 36, पुलिस के 11, विकास के 24, आपूर्ति के सात, विद्युत के पांच शेष अन्य विभागों के रहे।
डीएम ने दो का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी के शिकायती पत्रों का निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस के अंत में डीएम ने सार्वजनिक भूमि, चारागाहों, तालाबों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश तहसील प्रशासन को दिया। इस मौके पर एसपी वीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ डीके दोहरे सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
पान खाकर पहुंचे युवक को डीएम ने बैठाया
मंगलवार को चायल तहसील दिवस में फरियाद लगाने एक युवक पान खाकर पहुंच गया। डीएम ने फरियादी के मुंह में पान देखा तो उसे कड़ी फटकार लगाई और एसडीएम के हवाले कर दिया। आरोपी दिन भर तहसीलदार के कक्ष में बैठा रहा। शाम को एसडीएम ने दोबारा पान खाकर न आने की हिदायत देते हुए छोड़ा।