{"_id":"57f3f20d4f1c1b8a322708ed","slug":"tahsil-chayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में शिकायतों का अंबार, 291 ने की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में शिकायतों का अंबार, 291 ने की फरियाद
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को तीनों तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में 291 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की। डीएम और एसडीएम ने 11 शिकायतों का निस्तारण करते हुए बाकी के लिए मातहतों को निर्देश जारी किया। जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम ने कहा कि जिस विभाग की शिकायतें अधिक आएंगी उस विभागाध्यक्ष के साथ सख्ती बरती जाएगी।
जिला स्तरीय तहसील दिवस मंगलवार को चायल में डीएम अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता और एसपी वीके मिश्र की उपस्थिति में हुआ। यहां पर कुल 139 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाई। डीएम ने चकबंदी की एक और राजस्व की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी के लिए मातहतों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली न करें और समय पर निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
उनके पास जिन विभागों की शिकायतें अधिक पहुंचेगी, उसके विभागाध्यक्ष से सख्ती से निपटा जाएगा। मंझनपुर का तहसील दिवस एसडीएम लालजी मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर आई 77 शिकायतों में महज एक का निस्तारण हो सका। बाकी के लिए एसडीएम ने मातहतों को निर्देशित किया। सिराथू में तहसील दिवस एसडीएम विवेक चतुर्वेदी की देखरेख में हुआ। उन्होंने 75 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों के लिए मातहतों को जिम्मेदारी सौंपते हुए समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिला स्तरीय तहसील दिवस में सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ एके उपाध्याय, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।