{"_id":"687bec3253f7611804051786","slug":"synthetic-track-will-be-constructed-in-the-district-stadium-at-a-cost-of-999-crores-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-128111-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत :: जिला स्टेडियम में 9.99 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत :: जिला स्टेडियम में 9.99 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करते खिलाड़ी। फाइल फोटो
मंझनपुर। जिला स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने मंजूरी दे दी है। ट्रैक निर्माण पर तकरीबन 9.99 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बजट जारी होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में खेल प्रतिभाओं का बढ़ावा मिले इसके लिए करीब चार साल से सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की मांग हो रही थी। खेल निदेशालय ने अब ट्रैक निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए 9.99 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। बजट जारी होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि करीब चार साल पहले विभाग ने निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी मिल गई है। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों को पूरा करने वाले 400 मीटर का ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए 9.99 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
एक जिला एक खेल को मिलेगा बढ़ावा
खेलो इंडिया योजना के तहत जिले को एथलेटिक्स खेल मिला है। इसमें दौड़ के साथ ही शारीरिक क्षमता की प्रतियोगिता का आयोजन होता है। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से इन खेलों को बढ़ावा मिलेगा। खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार ने बताया कि जिले में करीब 30 खिलाड़ी दौड़ का अभ्यास करते हैं।