{"_id":"61b4c07498646918c077aa49","slug":"suspicious-death-of-married-woman-case-against-six-including-husband-kaushambi-news-ald3224182102","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के समसपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली इलाके के ओसा गांव की फूला देवी पत्नी गया प्रसाद विश्वकर्मा ने अपनी बेटी प्रियंका देवी (26) की शादी चार साल पहले चरवा कोतवाली के समसपुर गांव निवासी कुलदीप विश्वकर्मा के साथ किया था।
विवाहिता की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी से पति कुलदीप, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगे थे। इसे लेकर ससुराली अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को ससुरालियों ने बेटी प्रियंका को जहर खिलाकर मार डाला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद चरवा पुलिस को घटना की तहरीर दी। मामले में पुलिस ने पति समेत सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहें हैं।