फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Suspected death of young man, accused of poisoning wife

युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर जहर देने का इल्जाम

Fri, 02 Oct 2020 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Suspected death of young man, accused of poisoning wife
Suspected death of young man, accused of poisoning wife
स्थानीय बाजार निवासी एक युवक की गुरुवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतक के पिता ने बहू पर बेटे को जहर देकर मार डालने की आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल, आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा बाजार निवासी लवकुश (32) पुत्र मोतीलाल सरोज किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। यह देख परिजनों ने उसका कस्बे के अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

आराम नहीं हुआ तो परिवार वाले लवकुश को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी सांसें थम गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बहू ने जहर देकर लवकुश को मार डाला है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed