फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Supriya Singh scored 98% and Vanya scored 97% in CBSE Class 12 exams.

Kaushambi News: सीबीएसई 12वीं में सुप्रिया सिंह को 98 और वान्या को मिले 97 फीसदी अंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Supriya Singh scored 98% and Vanya scored 97% in CBSE Class 12 exams.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। बुधवार को जारी रिजल्ट में जिले के कई विद्यालयों का परिणाम शानदार रहा, जिससे शिक्षण संस्थानों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट की वाणिज्य वर्ग की छात्रा सुप्रिया सिंह ने 98 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं, मानविकी वर्ग की अनुष्का ने 96.4 प्रतिशत, तनुषा ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल की छात्रा वान्या ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। बाल भारती स्कूल के छात्र देवेश शुक्ला ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में टॉप किया है।
विज्ञापन

---------------
परिणाम घोषित होते ही छात्र पहुंचे विद्यालय
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। परिणाम सामने आते ही बच्चे अपने-अपने विद्यालय पहुंच गए। स्कूल परिसर में कहीं अच्छे अंकों की खुशी में जश्न मनाया गया तो कहीं अपेक्षित परिणाम न आने पर छात्र शिक्षकों से सलाह लेते नजर आए। विद्यालयों में देर शाम तक रौनक बनी रही। सफल छात्रों ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और उन्हें अपनी उपलब्धि का श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
सफलता पर मंदिरों में भगवान को किया नमन

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बंधवा स्थित हनुमान मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, कल्याणी देवी समेत विभिन्न मंदिरों में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। अभिभावक अपने बच्चों के साथ शाम को मंदिर पहुंचे, जहां विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता पर भगवान को नमन किया और आशीर्वाद लिया। किसी ने अच्छे अंकों के लिए भगवान का आभार जताया तो किसी ने आगे की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed