{"_id":"666a1c11f7533b0dd5017554","slug":"summerclouds-raised-hopes-in-the-morning-but-the-scorching-afternoon-broke-them-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-112742-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गर्मी...सुबह बादलों ने उम्मीद जगाई, तपती दोपहरी ने तोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गर्मी...सुबह बादलों ने उम्मीद जगाई, तपती दोपहरी ने तोड़ दी
Thu, 13 Jun 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। बुधवार की सुबह बादल छाए तो लगा कि राहत मिलेगी। लेकिन दोपहर में अधिकतम तापमान 47.1 सेल्सियस पहुंच गया।अभी तीन दिन और गर्मी से छुटकारे की उम्मीद नहीं दिख रही है। 16 जून को बारिश के आसार है।
जिले में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से ऊपर चल रहा है। मंगलवार-बुधवार को न्यूनतम 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस से लोग बेहाल रहे। बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे जब बादलों की छाया दिखी तो सुकून आया। लेकिन 10.30 बजे के बाद ही धूप अपने तेवर दिखाने लगी। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। सुबह 10 बजे ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो करीब एक बजे 45 पार हुआ। फिर दो बजे 47 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही।
कूलर और पंखे में रहने वाले ही नहीं, बल्कि एसी से ठंडक पाने वाले भी बेहाल दिखे। भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है, जिसके चलते वोल्टेज की समस्या रही। बीच-बीच में कटौती भी होती रही।
विज्ञापन
इनसेट
तापमान गिरेगा फिर भी सताएगी गर्मी
कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डाॅ. मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि अभी तीन दिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि, बृहस्पतिवार से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन इतनी नहीं कि चिलचिलाती धूप और उमस से छुटकारा मिल सके। मौसम विभाग ने 16 जून को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश हुई तो गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।