{"_id":"56f18e414f1c1bfe7ff14d24","slug":"suicide-in-narwarpatti","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवरपट्टी गांव में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवरपट्टी गांव में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime
कोखराज थाना क्षेत्र के नरवरपट्टी गांव में सोमवार रात एक विवाहिता की मौत हो गई। रात में घर में आग का गोला बनी विवाहिता की चीख सुन जब तक परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचते उसकी सांस थम चुकी थी। परिजनों का कहना है कि दिमागी हालत ठीक नहीं होने से विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। नरवरपट्टी गांव में ब्याही गुड्डी देवी (40) पत्नी रोशन लाल सोमवार रात घर के भीतर जलकर मरी। चर्चा है कि विवाहिता ने कलह से आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं परिजनों का कहना है कि विवाहिता की दिमागी हालत कई महीने से ठीक नहीं रहती थी। इसी के चलते उसने खुद को आग के हवाले किया है।