फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sughar singh

क्षत्रियों की अब कौन संभालेगा कमान

Sun, 26 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 26 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
sughar singh
kaushambi
विधायक किंग मेकर के नाम से विख्यात रहे शिव सागर सिंह की हत्या के बाद उनकी कमान बेटे सुघर सिंह ने बखूबी संभाल रखी थी। क्षत्रियों के अगुवा के रूप में वह अपने पिता के रास्ते पर चल रहे थे और ठाकुरों को काफी हद तक एकजुट भी कर रखा था। सुघर सिंह के जेल जाने के बाद से एकजुटता खतरे में आ गई है। ऐसे में क्षत्रियों का अगुवा बनने के लिए उनके परिवार के अलावा अन्य लोगों ने दावा ठोंकना शुरू कर दिया है। कौन इसमें कितना कामयाब होगा, अभी यह देखना बाकी है, लेकिन परिवार में ही इसको लेकर मतभेद भी शुरू हो गया है। यही कारण है कि इस घराने से बाहर के लोग भी नेतृत्व करने के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन


   सपा नेता शिव सागर सिंह जिले में विधायक किंग मेकर के नाम से जाने जाते थे। वर्ष 2005 में उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके बेटे सुघर सिंह ने उनकी जगह संभाल ली थी, वह भी पूरी जिम्मेदारी के साथ। सुघर सिंह ने पिता के खाली चल रहे पद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिस बैंक अध्यक्ष पद को तो संभाला ही, हाल ही में वह पीसीएफ के डायरेक्टर भी हो गए थे। प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह से उनके पारिवारिक संबंध थे।
विज्ञापन


इसका भी फायदा सुघर सिंह व जिले के क्षत्रियों को मिलता रहा। अपर जिला सत्र एवं न्यायाधीश (पंचम) ने हत्या के एक मामले में सुघर सिंह समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सुघर सिंह व उनके साथी हत्यारोपी जेल में हैं। सुघर सिंह को जेल की सजा होने से जिले में सपाइयों के साथ क्षत्रियों को तगड़ा आघात लगा है। वह क्षत्रियों के नेता के रूप में गिने जाते थे। ऐसे में उनके जेल जाने से अब क्षत्रियों की अगुवाई करने वालों के लिए गिने-चुने ही नाम बचे हैं। सुघर सिंह के चाचा राम सागर सिंह का दावा इसके लिए मजबूत है, लेकिन इस घराने से बाहर के लोग भी अब क्षत्रियों पर अपनी पकड़ मजबूत होने का दंभ भरकर नेतृत्व संभालने की कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed