{"_id":"63e3b607d53f25c4a604691f","slug":"sub-divisional-forest-officer-won-gold-medal-in-state-level-half-marathon-kaushambi-news-c-3-1-50999-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: उप प्रभागीय वनाधिकारी ने राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: उप प्रभागीय वनाधिकारी ने राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन में जीता गोल्ड मेडल
Wed, 08 Feb 2023 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
उप प्रभागीय वनाधिकारी ने राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन में जीता गोल्ड मेडल
गोविंद प्रसाद ने कर्मस्थली दोआबा के साथ जन्मस्थली फतेहपुर का मान बढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वन विभाग में तैनात उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) ने ऑल इंडिया फॉरेस्ट मीट में हुई राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी कर्मस्थली दोआबा के साथ जन्मस्थली फतेहपुर का भी मान बढ़ाया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करने की तैयारी कर रहे हैं।
ऑल इंडिया फॉरेस्ट मीट की शुरुआत प्रयागराज में जोनल स्तर की प्रतियोगिता से हुई थी। फतेहपुर के देवमई ब्लॉक के कुचवारा के निवासी और जनपद में तैनात वन विभाग के एसडीओ गोविंद प्रसाद ने महकमे के पूर्वी जोन की टीम से प्रतिभाग किया। तीन और चार फरवरी को आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने मिनी मैराथन 11 किमी और हॉफ मैराथन 21 किमी की दौड़ में हिस्सा लिया और पहले स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीता।
मंगलवार को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। यहां पर हॉफ मैराथन दौड़ 25 किमी की हुई। 2.03 घंटे के अंदर यह दूरी तय करके उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हरियाणा के पंचकुला में होगी। इसकी तैयारी में भी वह जुट गए हैं।