{"_id":"5903a4954f1c1b1035c0e5f5","slug":"students-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय कराटे में जीता मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय कराटे में जीता मेडल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी के छात्रों ने अपना जलवा दिखाते हुए एक सिल्वर व दो ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया।
नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के सात छात्रों का चयन राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ था। 24 से 26 अप्रैल तक प्रतियोगिता लखनऊ के चौक स्टेडियम में हुई। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नियति केशरवानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। नियति मामूली अंतर से गोल्ड जीतने से चूक गई। नियति ने लगातार तीन राउंड जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। इसी तरह आदित्य केशरवानी व यशी पांडेय ने ब्रांज मेडल हासिल किया। विजेता खिलाड़ी गुरुवार को वापस अपने घरों को आए।
शुक्रवार को स्कूल में इनको सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रबंधक ज्योति अभिजीत ने कहा कि छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि उनमें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की क्षमता है। यदि आगे मौका मिला तो यह जरूर गोल्ड मेडल जीतेंगे। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।