{"_id":"5d4dcd4d8ebc3e6c914ac19f","slug":"students-sitting-on-a-sit-in-protest-about-school-problems-kaushambi-news-ald251821280","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे छात्र
विज्ञापन
Students sitting on a sit-in protest about school problems
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे छात्र
अघोषित विद्युत कटौती, दूषित पेयजल व भोजन की गुणवत्ता खराब होने से आक्रोश
जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा का मामला, तहसीलदार के आश्वासन पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अघोषित विद्युत कटौती, दूषित पेयजल व भोजन की गुणवत्ता खराब होने से खफा जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा के छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज विद्यार्थी सुबह करीब नौ बजे विद्यालय व मेस में तालाबंदी कर गेट के सामने धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीदार सदर के आश्वासन पर विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ।
धरने पर बैठे विद्यार्थियों का कहना था कि काफी दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ ही पेयजल की सप्लाई भी नहीं मिल पा रही है। परिसर में लगे हैंडपंप भी गर्मी में ठप हैं। ऐसे में टंकियों में स्टोर कई-कई दिन पुराना पानी प्रदूषित हो जाता है। इस पानी के इस्तेमाल से पखवाड़े भर के भीतर करीब 35 बच्चे बीमार हो चुके हैं। हालत बिगडने पर सभी छुट्टी लेकर घर चले गए। डेढ़ महीने पहले जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के बाद कॉलेज में हो रही रही पेयजल सप्लाई को प्रदूषित बताया था। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं किया। आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर नहीं ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को मिलने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण में भी खेल किया जाता है। सबसे अधिक दिक्कत भोजन की है। खराब गुणवत्ता के कारण छात्र भरपेट खाना भी नहीं खा रहे हैं। इन तमाम दिक्कतों से परेशान होकर सभी आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं। सूचना के बाद एसडीएम सदर सतीश चंद्र ने पानी का टैंकर और तहसीलदार रामजी को मौके पर भेजा। तहसीलदार के समझाने पर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
डीएम का कहना है कि जवाहर नवोदय के बच्चों के समस्याओं को लेकर धरने पर बैठने की जानकारी मिली है। एसडीएम को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। वाइस प्रिंसिपल विनोद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि विद्युत कटौती के कारण कभी-कभार पेयजल की समस्या हो जाती है। उसका निस्तारण भी किया जाता है। कुछ उद्दंड छात्र साथियों को उकसा कर इस तरह की हरकत कर रहे हैं। इनके अभिभावकों से शिकायत कर दी गई है।