{"_id":"5cdf0a17bdec2207167ed7b8","slug":"student-honoured-in-ptm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीएम में सम्मानित किए गए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीएम में सम्मानित किए गए मेधावी
Sat, 18 May 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में ग्रीष्मावकाश से पहले शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावकों की बैठक हुई। इस दौरान इसमें अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई तथा टेस्ट में प्राप्त अंकों से अवगत कराया गया। शिक्षकों ने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, साफ-सुथरा रखने तथा बिना प्रार्थना-पत्र छुट्टी नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन
प्रबंधक डा. केके तिवारी ने कहा कि पीटीएम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वह बच्चों के माता-पिता को प्रतिक्रिया देते समय सकारात्मक शब्दावली का उपयोग करें। विद्यालय प्रबंधन की तरफ से परीक्षाओं में पास हुए प्रथम श्रेणी के अंकिता मिश्रा, तनु केशरवानी, शेषमणि त्रिपाठी और प्रियांशी जायसवाल को सम्मानित करते हुए उन्हें एक-एक एजुकेशन किट दी गई। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने कहा कि बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें तो सब कुछ मुमकिन है। इस मौके पर मनीष अग्रहरि, एजाज, हारिश, जया शुक्ला, राकेश मालवीय, आरपी ओझा, बलदाऊ पांडेय और उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन