{"_id":"5de6ad598ebc3e54e809317d","slug":"student-dies-due-to-drowning-in-pond-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald26194132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में तालाब में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में तालाब में डूबने से छात्र की मौत
विज्ञापन
Student dies due to drowning in pond in suspicious condition
- फोटो : KAUSHAMBI
संदिग्ध हालत में तालाब में डूबने से छात्र की मौत
सोमवार को स्कूल से आने के बाद बैग रखकर चला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। पांचवीं के एक छात्र का शव तालाब में बरामद किया गया। बालक की मौत कैसे हुई? इसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के मेड़ीपुर निवासी ओम प्रकाश सोनकर फेरी लगाता है। ओम प्रकाश का पांच वर्षीय बेटा अविराज विमला देवी उमावि कनवार में पांचवीं का छात्र था। शनिवार को अविराज स्कूल गया था। दोपहर तीन बजे स्कूल बंद होने के बाद अविराज घर लौटा और बिना कुछ बताए बैग रखकर चला गया। इसके बाद अविराज का पता नहीं चला। अविराज का पिता फतेहपुर जिले के किशुनपुर में फेरी लगाने गया था। पिता के वापस लौटने पर जब परिजनों ने अविराज के नहीं आने के बाबत जानकारी दी तो खोजबीन शुरू हुई। परिजन अविराज को खोजते हुए बंधवा तालाब के पास पहुंचे। तालाब में अविराज की चप्पल तैर रही थी। आशंका होने पर तालाब में खोजबीन की गई। तालाब के अंदर से अविराज का शव बरामद हुआ। अविराज तालाब तक कैसे पहुंचा? वह किसके साथ गया था? उसकी हत्या हुई या हादसा? इस बाबत कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।