{"_id":"6616a75db646c0b70f090901","slug":"student-dies-by-drowning-in-water-from-pit-dug-illegally-on-government-land-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-110535-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबकर छात्र की मौत
Wed, 10 Apr 2024 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबकर छात्र की मौत
-- करारी के पिंडरा सहाबनपुर गांव की घटना, चाचा ने गड्ढा खोदवाने वाले के खिलाफ दी तहरीर
फोटो- 22
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडरा। करारी कोतवाली के पिंडरा सहाबनपुर में बुधवार को एक छात्र की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि यह गड्ढा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से खोदवाया गया था। विरोध के बाद भी इसमें पानी भर दिया गया। जिससे यह हादसा हुआ। छात्र के चाचा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
पिंडरा सहाबनपुर निवासी जयकरन चार महीने पहले ही रोजी-रोटी के लिए सऊदी गए हैं। गांव में उनकी पत्नी निशा देवी अपने बेटे अंकुश (13) व अंशुमान (आठ) के साथ रहती हैं। अंकुश गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। जयकरन के भाई राजू ने बताया कि सुबह उनका भतीजा अंकुश शौच के लिए गांव के बाहर गया था। वहीं पर पानी भरे एक गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। राजू का आरोप है कि जिस गड्ढे में डूबने से भतीजे की जान गई, वह सरकारी भूमि पर है। इसे गांव के ही एक शख्स ने करीब 15 दिन पहले अवैध रूप से खोदवाया था। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। लेखपाल ने भी काम रुकवा दिया था। इसके बाद भी आरोपी ने उसमें अपने निजी सबमर्सिबल पंप से पानी भरवा दिया। उनका आरोप है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से गड्ढा खोदवाने के कारण ही उनके भतीजे की मृत्यु हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सऊदी से पिता को आने में वक्त लगता इसलिए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंकुश की मां व भाई समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा।