फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Storm wreaks havoc... mud houses collapse, people become homeless

Kaushambi News: आंधी का कहर...ढहे कच्चे मकान,लोग हुए बेघर

Thu, 11 Jun 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Storm wreaks havoc... mud houses collapse, people become homeless
आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद
ब्लॉक के डहिया गांव में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात आई तेज आंधी के कहर ने लोगों की आफत बढ़ा दी। आंधी की चपेट में आकर दो लोगों के कच्चे मकान जमींदोज हो गए, जबकि कई क्षतिग्रस्त हो गए। कई घरों के टीन शेड और छप्पर उड़ गए। इस दौरान घायल हुए तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आंधी के बाद बेघर हुए लोग परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने तथा आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डहिया गांव निवासी डंपर चालक घनश्याम अर्कवंशी ने बताया कि मंगलवार को वह डंपर लेकर गांजा गांव गए थे। घर पर उनकी पत्नी चंद्रलेखा चार बच्चों आकाश, करन, सलोरी और राखी के साथ घर के अंदर सो रही थीं। देर रात आंधी में उनका दो कमरे का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। जिसमें दबकर पत्नी चंद्रलेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चे बाल-बाल बच गए। बताया कि मकान जमींदोज होने से अनाज,कपड़े बिस्तर आदि घर गृहस्थी का दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनके घर के समीप ही खेतों में लगी उड़द फसल की रखवाली कर रही राजू की पत्नी सुनीता, घनश्याम की गिरी दीवार के मलबे में दब गई, जिससे उसके दोनों पैर और रीड कि हड्डी टूट गई। लोगों ने मलबा से निकाल कर आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पास ही जगन्नाथ पासी के छप्पर के ऊपर महुआ का विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में जगन्नाथ घायल हो गए। राम अवतार पाल की टीन शेड उड़ गया। जिसमें उनकी एक बकरी दब कर मर गई। घर गृहस्थी का सारा सामान भी भीग गया।

बैजनाथ के बैल, भैंस दब गई। जिन्हें निकाला गया। दुखी लाल का टीन शेड भी उड़ गया। बताया कि करीब दस हजार रुपये से अधिक का उन्हें नुकसान हुआ। पीड़ित लोगों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दिया है। इस संबंध में तहसीलदार संजय दुबे का कहना है कि लेखपाल भेज कर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। जिसके बाद पीड़ितों को आवास एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

आंधी से डहिया गांव में उजड़े लोगों के आशियाने स्रोत -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed