फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Storm halts train speed, tree falls on railway track

Kaushambi News: आंधी ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Storm halts train speed, tree falls on railway track
संगमनगरी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम आई आंधी का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। प्रयागराज-जौनपुर रेल खंड पर थरवई और सरायचंडी रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर आठ-सी पर एक भारी-भरकम पेड़ अप और डाउन दोनों रेल लाइन पर गिर गया, जिसके चलते इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। दिल्ली-हावड़ा रूट पर भी संचालन बाधित हुआ। लखनऊ और प्रतापगढ़ रूट पर भी आंधी का असर पड़ा।
विज्ञापन

रेल लाइन पर पेड़ गिरने से कामायनी एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस और पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के पहिये जहां-तहां थम गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस को प्रयागराज जंक्शन पर ही रोक दिया, जबकि गाजीपुर मेमू और एजे पैसेंजर प्रयागराज संगम स्टेशन से रवाना ही नहीं हो सकीं। वहीं, वाराणसी की ओर से आ रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस को भी रोक लिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम आननफानन कटर मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई। थरवई-सरायचंडी के बीच पेड़ गिरने की वजह से ओएचई भी टूट गई। ट्रैक से पेड़ को हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी रहा। रात 10:30 बजे तक एक लाइन से ट्रेनों का आवागमन सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ थरवई ही नहीं, बल्कि सरायचंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर भी पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हुआ। इसके अलावा प्रयागराज-प्रतापगढ़ रेल खंड पर भी मऊआइमा और सेवईत रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने की खबर है, जिससे इस रूट पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।
वहीं, दिल्ली-हावड़ा रूट के फतेहपुर-सुजातपुर के बीच एक टिनशेड उड़कर ओएचई पर गिर गया। इससे 40 मिनट पावर सप्लाई बाधित रही। इस वजह से कालिंदी आदि ट्रेनें प्रभावित हो गईं। दोपहर में सिराथू के पास 11 ब्लॉक सेक्शन की बिजली गुल हो जाने से महानंदा समेत तकरीबन आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।

----------------------------
राजगीर एक्सप्रेस का पैंटो टूटा, ढाई घंटे थमी रही रफ्तार
प्रयागराज। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार शाम कंचौसी और फफूंद के बीच एलटीटी-राजगीर एक्सप्रेस का पैंटो अचानक टूट गया। शाम 6:30 बजे हुए इस हादसे के कारण ट्रेन बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई। अनहोनी की आशंका पर यात्री घबराकर नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही प्रयागराज से टावर वैगन मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद रात 8:20 बजे मरम्मत कार्य पूरा हुआ और करीब ढाई घंटे की देरी के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। इस तकनीकी खराबी के कारण चेन्नई-गया एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट और बांद्रा-हावड़ा सुपरफास्ट समेत आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed