फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stopped salary of EO Chail and Sarayakil, summoned from Commercial Tax Officer

ईओ चायल व सरायअकिल का रोका वेतन, वाणिज्य कर अधिकारी से जवाब-तलब

Wed, 11 Aug 2021 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Stopped salary of EO Chail and Sarayakil, summoned from Commercial Tax Officer
Stopped salary of EO Chail and Sarayakil, summoned from Commercial Tax Officer - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को कर करेत्तर एवं आईजीआरएस संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम सुजीत कुमार ने बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहे ईओ चायल और सरायअकिल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं वाणिज्य कर में राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर वाणिज्य कर अधिकारी से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। डीएम के इस तेवर से बैठक में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

डीएम ने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर नाराजगी जाहिर की। एआईजी स्टांप को राजस्व वसूली में प्रगति लाने एवं दो माह के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण देने की बात कही एवं राजस्व वसूली में प्रगति लाने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को राजस्व वसूली में प्रगति लाने एवं अवैध शराब के विरूद्ध नियमित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग में राजस्व वसूली कम होने पर एआरटीओ तथा मंडी समिति मंझनपुर को भी राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए से स्पटीकरण देने का निर्देश दिया। वहीं डीएफओ को आरा मशीनों पर छापामार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए बराबर निगरानी रखने एवं प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से उनके यहां लंबित कोर्ट के प्रकरणों में सीए दाखिल करने का निर्देश दिया। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना एंटी-भू-माफिया पोर्टल पर अपडेट करें। आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम मनोज, एसडीएम सदर राजेश कुमार श्रीवास्तव, चायल ज्योति मौर्या, सिराथू प्रखर उत्तम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed