फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sticks in gambling tumble, 10 wounded

जुए की फड़ में चलीं लाठियां, 10 घायल

Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sticks in gambling tumble, 10 wounded
demo pic
मंझनपुर। करारी कस्बा स्थित ईदगाह के पीछे रविवार सुबह जुए की फड़ में लाठी-डंडे चले। इससे करीब 10 जुआरी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   करारी कस्बे में ईदगाह के पीछे हर रोज जुए की फड़ सजती है। ग्रामीणों की मानें तो यहां हर रोज लाखों का वारा-न्यारा होता है।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि जुआरी नशे में धुत रहते हैं और बहू-बेटियों के साथ छेड़खानी तक करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। बताया कि रविवार सुबह भी जुआ हो रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर जुआरी आपस में भिड़ गए। इनके बीच लाठी-डंडे चले। इससे करीब 10 जुआरी घायल हो गए। पास के निजी अस्पताल में सभी ने अपना इलाज कराया है। मामले में करारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जुआरियों को चिन्हित किया जा रहा है। जुआ इलाके में कहीं भी किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed