फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sticks cracked in land dispute, four injured

Kaushambi News: भूमि विवाद में चटकी लाठी, चार जख्मी

Wed, 10 Apr 2024 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Apr 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
Sticks cracked in land dispute, four injured
भूमि विवाद में चटकी लाठी, चार जख्मी
विज्ञापन

--दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। सैनी कोतवाली के गौराहार मजरा रामपुर धमावां गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हुए हैं। एक-दूसरे की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गौराहार निवासी जगेंद्र कुमार ने बताया कि पड़ोसी सत्यनारायण से उसका भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर वह टिन शेड डालकर मवेशियों को बांधता है। मंगलवार की शाम सत्यनारायण ने ट्रैक्टर से उसका टिनशेड गिरा दिया। विरोध करने पर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच चले लाठी-डंडा में एक पक्ष से जगेंद्र, अंकित व दूसरे पक्ष से सत्य नारायण व विवेक जख्मी हो गए। मामले में जगेंद्र की तहरीर पर सत्यनारायण, विवेक, अभिषेक और इंद्रकली व इंद्रकली की तहरीर पर अंकित, जितेंद्र, जगेंद्र और बब्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------
युवक से मारपीट व लूटपाट में आठ नामजद
मूरतगंज। उधार दिए रुपये मांगने गए युवक से मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज मेला बाग निवासी अमरीश दिवाकर ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मां के साथ पीआरडी में काम करने वाली मनोरमा देवी ने 60 हजार रुपये उधार लिए थे। 28 फरवरी को रुपये वापस मांगने वह चरवा के रतगहा गया तो उसके साथ मारपीट व लूटपाट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। पुलिस ने प्रकरण में उसकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। इस पर अमरीश ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मनोरमा देवी, उसके पति हरिश्चंद्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। संवाद

--------
रेलवे लाइन पर मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं
सिराथू। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सिराथू रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की शाम 60 वर्षीय एक वृद्ध का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना के बाद पहुंची रेलवे पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी के सिराथू चौकी इंचार्ज अवधेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वृद्ध की मौत ट्रेन की टक्कर से प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed