फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stick sticks, stone pelting, eight injured in two sides regarding pet dog

पिपरी में पालतू कुत्ते को दो पक्षों में चटकी लाठी, पथराव, आठ घायल

Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Stick sticks, stone pelting, eight injured in two sides regarding pet dog
पिपरी कोतवाली में मारपीट की शिकायत करने आए औधन गांव के ग्रामीण - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के औधन गांव में शुक्रवार सुबह पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट व पथराव में दोनो पक्षों की तरफ से आठ लोग जख्मी हुए हैं। तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से गांव में दोनो पक्षों के बीच है।
विज्ञापन

औधन निवासी शिवालाल का बेटा गेंदलाल शुक्रवार की सुबह बस्ती से बाहर स्थित तालाब में मवेशियों को नहलाने गया था। वहां पर पहले से मौजूद रहे गांव के ही बांके लाल के पालतू कुत्ते ने गेंद लाल के पैर में काट लिया। कुत्ते के काटने की जानकारी पाकर गेंद लाल की मां कुसुम देवी बांकेलाल के घर उलाहना देने गई। इसे लेकर बांकेलाल के दरवाजे पर दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। बात बढ़ते ही दोनों पक्षों से लाठी डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन

घंटे भर चले संघर्ष में शिवलाल, हुबलाल, गेंद लाल व कुसुम देवी के साथ ही दूसरे पक्ष के बांकेलाल, सुग्गी लाल, लालचंद्र, रोहित समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुन जुटे स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए चायल सीएचसी भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed